चाहे गंगा हो या यमुना लोगों की आस्था का केंद्र बिन्दू और धार्मिक महत्व की इन नदियों में लाख प्रयासों के बावजूद प्रदूषण कम होने के बजाय बढ़ ही रहा है।यही वजह है कि नदियां नालों में तब्दील हो चुकी है और इनके जलस्तर में आक्सीजन की मात्रा दिन पर दिन घट रही है। यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिये मान बिहारी ट्रस्ट और एन आर आई भाईयों की पहल रंग लाई है। शुद्धीकरण और आक्सीजन की घटती मात्रा को बढ़ाने के लिए यहां पहला एरिएटर लगा है। देश ही नही विश्व मे पहली बार कान्हा की नगरी को ये गौरव प्राप्त हुआ है। मथुरा से सन्दीप माथुर की एक खास रिपोर्ट
यमुना में प्रदूषण दिन प्रति दिन लाख दावों के बावजूद बढ़ रहा है और दूर दूर से आये श्रद्धालु पतित पावनी यमुना का ये हाल देखे कुठित हैं लेकिन इसके जिम्मेदार हम और आप भी हैं।पानी मे लगातार आक्सीजन की कमी से जलचर भी नही बचे है। इसी सोच ने एस.एल.झा को साचने पर मजबूर कर दिया और एक साल तक कड़ी मेहनत और उनकी टीम की रिसर्च सफल हुई जब उनके इस प्रोजेक्ट को मान बिहारी ट्स्ट और उससे जुड़े एन.आर.आई भाईयों के सहयोग से पहला एरिएटर मथुरा में लगा। पानी मे आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाने और उसके शुद्धीकरण में सेल्फ पावर वाला एरिएटर जो पानी के बहाव मे स्वचलित है। इसके ईर्द गिर्द दो पम्प जो पानी के अन्दर हवा के बुलबुले पैदा कर आक्सीजन की मात्रा को 20 प्रतिषत आक्सीजन बढ़ा देते हैं।ये एरिएटर स्वचलित है और हर 24 घण्टे में 80 केजी आक्सीजन पानी में डिसाल्व करेगी और पानीके बहाव बढ़ने पर ये तीन गुना आक्सीजन बढ़ा सकेगी। ये ऐसा सिस्टम है जिसमें बिजली की कोई जरुरत नही लगभग 500 किलो वजनी इस एरिएटर की कीमत लगभग 60 हजार से 65 हजार है लेकिन बड़ी संख्या मे इसके निर्माण पर इसकी कास्ट महज 30 से 35 हजार तक आ जायेगी। जहां करोड़ों रुपए खर्च करने और वाटर ट्रीटमेंट प्लान्ट के बावजूद प्रदूषण कम नही हो रहा वही उसके मुकाबले ये एरिएटर सफल है। पूरे मथुरा में यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए ऐसे लगभग एक हजार एरिएटरर्स की जरूरत है।यमुना के षुद्धीकरण के लिए मान बिहारी ट्रस्ट और एन.आर.आई की ये पहल निष्चित रूप से सराहनीय है प्रदूषण को लेकर यदि हम और आप जागरूक हो जाए तो मोक्षदायिनी प्रदूषण मुक्त हो जाएगी।....------रिपोर्टर संदीप माथुर, संवादाता
Monday, February 22, 2010
Subscribe to:
Posts (Atom)