Thursday, May 20, 2010

गुरूद्वारे में घुसकर बदमाशो ने कि पिता और बेटे की हत्या

एन सी आर में अब धार्मिक स्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए है ! गाज़ियाबाद के मोदीनगर इलाके में आज सुबह एक गुरूद्वारे में घुसकर बदमाशो ने एक पिता और बेटे की हत्या कर दी ! गुरु सिंह सभा नाम के इस गुरूद्वारे में 55 साल के इन्दर सिंह एक ग्रंथि थे ! उनका पूरा परिवार गुरूद्वारे में ही रहता था ! बदमाशो ने सबसे पहले गुरूद्वारे की अलमारी को खंगाला ! अलमारी में से लूट कर बदमाशो ने इन्दर सिंह और उनके बेटे सज्जन की हत्या कर फरार हो गए ! घटना को सुबह करीब तीन बजे अंजाम दिया गया ! तब तक गुरूद्वारे में गुरुवाणी शुरू होने की तय्यारी हो रही होती है ! ज़ाहिर है बदमाशो को अब धार्मिक स्थल पर लूट से भी परहेज़ नहीं रह गया ! और उनके इरादे इतने बेख़ौफ़ है की वो खून बहाने से भी नहीं चुके !
ये खुनी मंज़र जितना देहला देने वाला है उससे भी ज्यादा खौफनाक है वो मंशा जो लुटेरो ने ज़ाहिर कर दी है ! एन सी आर में अब धार्मिक स्थल लुटेरो के निशाने पर ! लुटेरे भी ऐसे जो खून बहाने से भी परहेज़ नहीं करते ! दिल्ली से सटे गाज़ियाबाद में आज इस खुनी लूट को अंजाम देकर बदमाशो ने अपने खौफनाक इरादे दर्शा दिए ! मोदीनगर के इस गुरूद्वारे में तीन बदमाश उस वक्त दाखिल हुए जब सुबह की गुरुवाणी शुरू होने वाली थी ! इसके बाद बदमाशो ने गुरूद्वारे में रहने वाले ग्रंथि इन्दर सिंह और उनके बेटे सज्जन सिंह को चाकुयो से गोद का मौत के घाट उतार दिया और यहाँ रखे जेवर और समान ले गए !
हालाँकि पुलिस अपनी शुरुआती जांच में इस घटना के पीछे हत्या का मकसद भी मान रही है ! लेकिन अगर मकसद सिर्फ हत्या होता तो बदमाश जेवर लेकर ना जाते ! घटना के बाद पूरे परिवार में मातम है और इलाके में दहशत !
ज़ाहिर है इस घटना को अंजाम देकर बदमाशो ने दिखा दिया है की वो अब धार्मिक स्थलों को भी लूट सकते है और विरोध करने पर अंजाम ऐसा हो सकता है ! ऐसे में सवाल ये है की क्या अब सुबह सुबह धार्मिक स्थलों पर जाना भी खतरे से खाली नहीं है ! कानून व्यवस्था पर ये सवाल उठ रहा है जिसका जवाब पुलिस के पास नहीं है|——विशेस संवाद दाता
अमित तिवारी -जावेद खान
ग़ाज़ियाबाद

Wednesday, May 5, 2010

Bookmark and Share